Bankersadda Hindi   »   SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th...

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Puzzles & Seating Arrangement

Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

आठ अभिनेता I, T, F, O, E, D, L और K एक वृत्ताकार मेज के चारो ओर बैठे हैं. उनमें से तीन केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख हैं और अन्य पांच मेज के केंद्र की ओर उन्मुख हैं. T, D के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है. 

F, O के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है, O जो I के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है तथा F, O और I में से केवल एक व्यक्ति वृत्त के केंद्र के बाहर की ओर उन्मुख है. K और E के मध्य दो अभिनेता बैठे हैं तथा D और E के मध्य दो अभिनेता बैठे हैं. F, L के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है, L जो वृत्त के केंद्र की ओर उन्मुख है. F के ठीक बाएं बैठा व्यक्ति केंद्र की ओर उन्मुख है. O, K  का निकटतम पडोसी नहीं है. E, D और F के विपरीत नहीं बैठा है.

Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा अभिनेता केंद्र के विपरीत उन्मुख है?

(a) D

(b) O

(c) E

(d) T

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. E के बाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) O

(b) D

(c) T

(d) K

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. O के बाएं से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a)E

(b) I

(c) D

(d) K

(e) इनमें से कोई नहीं

Q4. L के दायें से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) D

(b) K

(c) T

(d) O

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. O की तरफ से घडी की सुई की विपरीत दिशा में गिनने पर, K और O के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) तीन   

(b) कोई नहीं  

(c) एक 

(d) दो  

(e)इनमें से कोई नहीं

Directions (6-10): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

ग्यारह व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर उन्मुख हैं और उनमें से कुछ दक्षिण की ओर उन्मुख हैं. दो क्रमागत व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति समान दिशा की ओर उन्मुख नहीं हैं. वर्ण क्रम अनुसार कोई भी दो व्यक्ति एक दूसरे के आसन्न नहीं बैठे हैं (अर्थात् B, A और C के आसन्न नहीं बैठा और इसी प्रकार आगे). 

D किसी एक छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है और वह दक्षिण की ओर उन्मुख है. D और J के मध्य चार व्यक्ति बैठे हैं. दोनों छोरों पर बैठे व्यक्ति, C की समान दिशा की ओर उन्मुख हैं, C जो पंक्ति के ठीक मध्य में बैठा है. C के दायीं ओर बैठे व्यक्तियों की संख्या, J के दायीं ओर बैठे व्यक्तियों की संख्या से एक अधिक है. दोनों C और J विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं. J और K के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं, K जो C की समान दिशा की ओर उन्मुख है. E और H एक दूसरे के पड़ोसी हैं. दोनों G और I एक दूसरे के ठीक दायें हैं, उनमें से एक व्यक्ति C के अगले स्थान पर बैठा है. E और G के मध्य चार व्यक्ति बैठे हैं. D के निकटतम पड़ोसी, समान दिशा की ओर उन्मुख हैं. A, D का पड़ोसी नहीं है. चार से अधिक व्यक्ति दक्षिण की ओर उन्मुख नहीं है.

Q6. उपरोक्त व्यवस्था में कितने व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर उन्मुख हैं?

(a) 7

(b) 6

(c) 5

(d) 8

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म B के निकटतम पड़ोसियों को दर्शाता है?

(a) A-F

(b) G-D

(c) H-D

(d) J-C

(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. निम्नलिखित पांच में से चार एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्नलिखित में से कौन उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) C

(b) A

(c) B

(d) G

(e) H

Q9. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म छोरों पर बैठे व्यक्तियों को दर्शाता है?

(a) D-E

(b) A-B

(c) F-A

(d) G-B

(e) A-C

Q10. निम्नलिखित में से कौन H के दायें से 5वें स्थान पर बैठा है?

(a) E

(b) B

(c) F

(d) G

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (11-15): दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक ही इमारत की विभिन्न मंजिलों पर रहते हैं, इमारत में 1 से 8 तक  8 मंजिलें इस प्रकार हैं कि भूतल की संख्या 1 है, उसके ऊपर की मंजिल की संख्या 2 है  और इसी प्रकार आगे. शीर्ष मंजिल की संख्या 8 है. 

S पांचवी मंजिल के ऊपर सम मंजिल पर रहता है. जिन मंजिलों पर V और W रहते हैं, उन मंजिलों के मध्य केवल दो व्यक्ति रहते हैं. P उस मंजिल के ठीक ऊपर रहता है जिस पर U रहता है. जिस मंजिल पर S रहता है, उसके नीचे एक सम संख्या वाली मंजिल पर V रहता है . R मंजिल संख्या 4 पर रहता है. U और T के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं, T जो R के ऊपर विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है।

Q11. निम्नलिखित में से शीर्ष मंजिल पर कौन-सा व्यक्ति रहता है?

(a) W

(b) V

(c) Q 

(d) S

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. T निम्नलिखित में से किस मंजिल पर रहता है?

(a) पहली

(b) तीसरी 

(c) चौथी 

(d) पाँचवीं 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. Q और U की मंजिल के बीच कितनी मंजिलें हैं?

(a) चार 

(b) पाँच 

(c) तीन 

(d) दो 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q14. W किस मंजिल पर रहता है?

(a) चौथी

(b) तीसरी 

(c) दूसरी 

(d) पहली 

(e) छठी 

Q15. W के ठीक नीचे रहने वाले व्यक्ति और V के मध्य कितनी मंजिलें हैं ?

(a) दो 

(b) तीन 

(c) एक 

(d) पाँच 

(e) कोई नही  


ALSO CHECK:


Solutions

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_2.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_3.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_4.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_5.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_6.1

SBI/IBPS PO रीजनिंग क्विज : 12th October – Puzzles & Seating Arrangement | Bankersadda Hindi_7.1

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk/NIACL AO Prelims 2021- 5th October_110.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Reasoning Ability Quiz For IBPS Clerk/NIACL AO Prelims 2021- 5th October_120.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me