Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग...

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense | Bankersadda Hindi_1.1


TOPIC: Direction
Sense


Directions (1-3): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये.

बिंदु B, बिंदु A के 18मी पश्चिम में है. बिंदु G, बिंदु F के 8मी उत्तर में है. बिंदु E, बिंदु D के 5मी दक्षिण में है जो बिंदु C के 7मी पूर्व में है. बिंदु F, बिंदु E के 12मी पश्चिम में है. बिंदु C, बिंदु B के 6मी दक्षिण में है.

Q1. बिंदु C के संदर्भ में बिंदु G की दिशा क्या है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) उत्तर

(e) इनमें से कोई नहीं

Q2. बिंदु F और बिंदु D के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 21 मी

(b) √15 मी

(c) 10 मी

(d) 13 मी 

(e) इनमें से कोई नहीं

Q3. बिंदु E के संदर्भ में बिंदु A की दिशा क्या है?

(a) उत्तर 

(b) पूर्व

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (4-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

एक व्यक्ति बिंदु A से दक्षिण दिशा में चलना शुरू करता है और 10मी की दूरी तय करता है फिर वह बाएं मुड़ता है और 16मी की दूरी तय करता है और बिंदु B पर पहुचता है. बिंदु H से अन्य व्यक्ति उत्तर दिशा में चलना शुरू करता है और 5मी की दूरी तय करता है फिर वह दायें मुड़ता है और 4मी की दूरी तय करता है और अंत में वह बाएं मुड़ता है और 5मी की दूरी तय करके बिंदु B पर पहुँचता है.

Q4. बिंदु A के संदर्भ में बिंदु H किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) दक्षिण

(c) उत्तर

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) दक्षिण-पश्चिम

Q5. बिंदु B के संदर्भ में बिंदु H किस दिशा में है?

(a) उत्तर-पश्चिम

(b) उत्तर

(c) दक्षिण-पूर्व

(d) दक्षिण

(e) दक्षिण-पश्चिम

Direction (6-8): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

एक व्यक्ति अपने घर से पूर्व दिशा में चलना आरंभ करते हुए 5 मी चलता है, फिर दायीं ओर मुड़ कर 8 मी चलता है फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और बिंदु-P पर पहुँचने के लिए 10 मी चलता है। बिंदु-P से वह उत्तर दिशा में 12 मी चलता है फिर वह दायीं ओर मुड़ता है और बिंदु-Q तक पहुँचने के लिए 6 मी चलता है। फिर अंत में वह दक्षिण दिशा में चलते हुए अपने ऑफिस पहुँचने के लिए 20 मी चलता है।

Q6. बिंदु-Q के संदर्भ में, उसका घर किस दिशा में है? 

 (a) उत्तर-पश्चिम

(b) पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) दक्षिण-पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q7.  बिंदु-P और उसके ऑफिस के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? 

(a) 27मी

(b) 10 मी

(c) 15 मी

(d) 13 मी

(e) इनमें से  कोई नहीं  

Q8. यदि बिंदु-R, बिंदु-Q के दक्षिण में 4 मी की दूरी पर है, तो उसके घर और बिंदु-R के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?   

 (a) √31मी

(b) 14 मी

(c) 21 मी

(d) 15 मी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (9-10): निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

बिंदु-A, बिंदु-B के पश्चिम में 10 मी की दूरी पर है।  बिंदु-E, बिंदु-D के दक्षिण में 8 मी की दूरी पर है। बिंदु-B, बिंदु-C के उत्तर में 3 मी की दूरी पर है। बिंदु-E, बिंदु-F के पूर्व में 20 मी की दूरी पर है, बिंदु F जो बिंदु-G के दक्षिण में 5 मी दूरी पर है। बिंदु-C, बिंदु-D के पश्चिम में 15 मी की दूरी पर है। 

Q9. बिंदु-C के संदर्भ में, बिंदु-F किस दिशा में है? 

 (a)दक्षिण

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर-पूर्व

(d) पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं  

Q10. बिंदु-A और बिंदु-G के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है? 

(a) 19 मी

(b) √41 मी

(c) 13 मी

(d) √61 मी

(e) इनमें से कोई नहीं  

Directions (11-13): दी गई जानकारी का ध्यापूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

एक व्यक्ति बिंदु A से उत्तर दिशा की ओर चलना शुरू करता है और बिंदु B पर पहुँचने के लिए 18 मीटर चलता है। बिंदु B से वह दो बार क्रमागत रूप से बाएं मुड़ता है और क्रमशः 6 मीटर और 9 मीटर चलता है तथा बिंदु D पर पहुँचता है। बिंदु D से वह पूर्व दिशा में चलता है और बिंदु E पर पहुँचने के लिए 12 मीटर चलता है, फिर अंत में वह अपने बाएं मुड़ता है और बिंदु F पर पहुँचने के लिए 17 मीटर चलता है।

Q11. बिंदु A के सन्दर्भ में, बिंदु E किस दिशा में है?

(a) पूर्व

(b) उत्तर-पश्चिम 

(c) दक्षिण-पश्चिम 

(d) उत्तर -पूर्व 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q12. बिंदु F से बिंदु B के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) 15 मी 

(b) 10 मी

(c) 13 मी

(d) 16 मी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q13. बिंदु F के सन्दर्भ में, बिंदु D किस दिशा में है?

(a) दक्षिण

(b) पश्चिम

(c) दक्षिण-पश्चिम 

(d) उत्तर-पूर्व 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Direction (14-15): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक व्यक्ति 3 किमी चलता है, और फिर दाएं मुड़ता है और 5 किमी चलता है, फिर बाएं मुड़कर 4 किमी चलता है। और फिर से दाएं मुड़कर 6 किमी चलता है। उसके बाद वह तीन बार क्रमागत रूप से बाएं मुड़ता है और क्रमशः 7 किमी, 15 किमी और 4 किमी चलता है।

Q14. यदि व्यक्ति अब पश्चिम दिशा की ओर उन्मुख है, तो आरम्भ में उसने किस दिशा में चलना शुरू किया था?

(a) उत्तर

(b) पश्चिम

(c) पूर्व

(d) दक्षिण

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q15. व्यक्ति के आरंभिक और अंतिम बिंदु के मध्य न्युनत्तम दूरी कितनी है? (प्रश्न संख्या 14 में दी गई शर्त को लागू करें)।

(a) √41 किमी

(b) √29 किमी

(c) 3 √43 किमी

(d) 2√29 किमी

(e) इनमें से कोई नहीं 


Solutions

  IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense | Bankersadda Hindi_4.1

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense | Bankersadda Hindi_5.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 28 जून, 2021 – Direction Sense | Bankersadda Hindi_6.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me