Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग...

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 11 जुलाई, 2021 – Puzzle and Syllogism

IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 11 जुलाई, 2021 – Puzzle and Syllogism | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Puzzle and Syllogism


Directions (1-5): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

नौ बॉक्स को एक के ऊपर एक ढेर में रखा गया है। बॉक्स C के नीचे तीन से अधिक बॉक्स नहीं रखे गए हैं। बॉक्स C और बॉक्स D के बीच तीन बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स O को बॉक्स D के ठीक ऊपर रखा गया है। बॉक्स P को बॉक्स B के ऊपर और बॉक्स E के नीचे रखा गया है। बॉक्स N को सबसे नीचे रखा गया है। बॉक्स A को बॉक्स C के ऊपर और बॉक्स E के नीचे रखा गया है। बॉक्स N और बॉक्स M के बीच चार से अधिक बॉक्स रखे गए हैं। न तो बॉक्स A और न ही बॉक्स M को ढेर के शीर्ष पर रखा गया है। बॉक्स M और बॉक्स A के मध्य एक से अधिक बॉक्स नहीं रखे गए हैं।


Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा बॉक्स, बॉक्स C के ठीक ऊपर रखा गया है?

(a) बॉक्स B

(b) बॉक्स P

(c) बॉक्स A

(d) बॉक्स N

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q2. निम्नलिखित में से कौन-सा बॉक्स, बॉक्स P के ठीक नीचे रखा गया है?

(a) बॉक्स N

(b) बॉक्स C

(c) बॉक्स M

(d) बॉक्स B

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q3. बॉक्स D और बॉक्स B के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं? 

(a) एक

(b) चार

(c) दो

(d) तीन

(e) चार से अधिक 


Q4. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समूह के आधार पर समान हैं, उसको ज्ञात कीजिये जो उस समूह से संबंधित नहीं है?

(a) E-C

(b) P-N

(c) M-A

(d) O-M 

(e) D-P


Q5. निम्नलिखित में से कौन सा बॉक्स, ढेर के शीर्ष पर रखा गया है?

(a) बॉक्स O

(b) बॉक्स D

(c) बॉक्स M

(d) बॉक्स P

(e) इनमें से कोई नहीं 


Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में कुछ कथन और उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और फिर तय कीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा निष्कर्ष सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों की परवाह किए बिना दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।

(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

(e) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।


Q6. कथन: 

कुछ एप्पल मैंगो हैं

सभी मैंगो साउंड हैं

कोई साउंड ट्रेवल नहीं है

निष्कर्ष:

I: कुछ एप्पल ट्रेवल नहीं हैं

II: कोई मैंगो एप्पल नहीं है


Q7. कथन: 

सभी रूम वुड हैं

कुछ कोर रूम हैं

कुछ टेस्ट रूम हैं

निष्कर्ष:

I: सभी टेस्ट वुड हो सकते हैं

II: कुछ कोर वुड हैं


Q8. कथन:

कुछ लेफ्ट राइट हैं

सभी राइट ट्रू हैं

सभी ट्रू रोंग हैं

निष्कर्ष: 

 I. सभी लेफ्ट रोंग हैं 

 II. कुछ लेफ्ट रोंग नहीं हैं 


Q9. कथन: 

कुछ वर्ड मैजिक हैं।

कुछ मैजिक हार्ट है।

सभी हार्ट म्यूजिक हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ वर्ड म्यूजिक हैं। 

II. कोई वर्ड म्यूजिक नहीं हैं। 


Q10. कथन:

कुछ डैम रिवर हैं

कुछ रिवर गोल्ड हैं

कोई रिवर सिल्वर नहीं है

निष्कर्ष:

I: सभी डैम गोल्ड हो सकते हैं

II: कुछ गोल्ड सिल्वर नहीं हैं


Direction (11-15) जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

छह व्यक्ति A, B, C, D, E, और F एक इमारत की सात अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं (जैसे सबसे नीचली मंजिल की संख्या 1 और शीर्ष की संख्या 7 है और 1 मंजिल खाली है)। E विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। D, E की मंजिल के नीचे एक विषम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। F, A के ठीक ऊपर रहता है, जो विषम संख्या वाली मंजिल पर नहीं रहता है। F, पांचवीं मंजिल पर नहीं रहता है। C, E की मंजिल के ऊपर सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। B और C के बीच मंजिलों की संख्या, E और D के बीच मंजिलों की संख्या के बराबर है।


Q11. निम्नलिखित में से कौन सी मंजिल, खाली मंजिल है?

(a) दूसरी

(b) तीसरी

(c) चौथी

(d) पांचवीं

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q12. निम्नलिखित में से कौन तीसरी मंजिल पर रहता है?

(a) C

(b) D

(c) E

(d) F

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q13. B निम्नलिखित में से किस मंजिल पर रहता है?

(a) पहली

(b) दूसरी

(c) चौथी

(d) तीसरी

(e) इनमें से कोई नहीं 


Q14. B और A के मध्य कितने व्यक्ति रहते हैं?

(a) एक

(b) दो

(c) चार

(d) तीन

(e) कोई नहीं


Q15. निम्नलिखित में से कौन सा कथन C के बारे में सत्य नहीं है?

(a) F, C की मंजिल के ऊपर मंजिलों में से एक रहता है

(b) C एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है

(c) C खाली मंजिल के ठीक ऊपर रहता है

(d) C और A के बीच केवल एक मंजिल है

(e) दोनों (b) और (d)


SOLUTIONS:


IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 11 जुलाई, 2021 – Puzzle and Syllogism | Bankersadda Hindi_2.1
IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 11 जुलाई, 2021 – Puzzle and Syllogism | Bankersadda Hindi_3.1IBPS RRB PO, Clerk प्रीलिम्स रीजनिंग क्विज – 11 जुलाई, 2021 – Puzzle and Syllogism | Bankersadda Hindi_4.1


prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me