Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO मेंस रीजनिंग क्विज...

IBPS RRB PO मेंस रीजनिंग क्विज : 29th August – Revision Test

IBPS RRB PO मेंस रीजनिंग क्विज : 29th August – Revision Test | Bankersadda Hindi_1.1

TOPIC: Revision Test 


Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

आठ व्यक्ति, A, B, C, D, E, F, G, और H एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं (लेकिन जरूरी नहीं कि समान क्रम में हो)। उनमें से तीन दक्षिण दिशा की ओर तथा शेष उत्तर दिशा की ओर उनमुख हैं। उन सभी के अपने लकी नंबर हैं अर्थात् 12, 13, 37, 47, 52, 17, 25 और 18 (जरूरी नहीं कि समान क्रम में हो)।

F, C के दाएं बैठता है। E का लकी नंबर एक अभाज्य संख्या है। G और E विपरीत दिशा की ओर उन्मुख हैं। C का लकी नंबर, E के लकी नंबर और F के लकी नंबर का औसत है। B पंक्ति के अंतिम छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। सभी दी गई संख्याओं में से H का लकी नंबर कम से कम दो संख्याओं से कम है। C उत्तर दिशा की ओर उन्मुख नहीं है। G, C और E दोनों का निकटतम पड़ोसी है। B दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख है। B का लकी नंबर, G के लकी नंबर से कम है, लेकिन H के लकी नंबर से अधिक है। D, G के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। C, B के ठीक बाएं बैठा है। H, C के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। वह व्यक्ति जो किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है, उसका लकी नंबर एक अभाज्य संख्या है। अंतिम छोर पर बैठने वाले दोनों व्यक्ति समान दिशा की ओर उन्मुख हैं। D के बाईं ओर बैठे सभी व्यक्तियों का लकी नंबर D से कम है, D जो उत्तर की ओर उन्मुख है। सभी दी गई संख्याओं में से E का लकी नंबर कम से कम तीन संख्याओं से अधिक है। जिस व्यक्ति का लकी नंबर 17 है, वह D के ठीक दायें और F के ठीक बायें स्थान पर नहीं बैठा है। H, F के बाईं ओर बैठा है। E का लकी नंबर दूसरा सबसे अधिक नहीं है। A का लकी नंबर एक अभाज्य संख्या है।

Q1. जिस व्यकित का लकी नंबर 52 है उसके बाएँ से दूसरे स्थान पर निम्नलिखित में से कौन बैठा है?

(a) जिस व्यक्ति का लकी नंबर 13 है 

(b) (C) और (E) दोनों 

(c) G

(d) इनमें से कोई नहीं 

(e) जिस व्यक्ति का लकी नंबर 18 है 

Q2. C का लकी नंबर क्या है?

(a) 12

(b) 47

(c) 37

(d) 25

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3. जिस व्यकित का लकी नंबर 25 है उसके दाएं से तीसरे स्थान पर निम्नलिखित में से कौन बैठा है? 

(a) B

(b) C

(c) A

(d)H

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. जिस व्यकित का लकी नंबर 37 है, उसके सन्दर्भ में F का क्या स्थान है?

(a) बाएँ से दूसरा 

(b) बाएँ से तीसरा 

(c) दाएं से दूसरा 

(d) दाएं से चौथा 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q5. C किस दिशा की ओर उन्मुख है?

(a) उत्तर 

(b) दक्षिण 

(c) D के समान दिशा की ओर उन्मुख है 

(d) दोनों (a) और (c) 

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता 

Direction (6-10): जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

P@Q: इसका अर्थ है कि P, Q के पूर्व में है 

P#Q: इसका अर्थ है कि P, Q के पश्चिम में है 

P$Q: इसका अर्थ है कि P, Q के उत्तर में है 

P%Q: इसका अर्थ है कि P Q के दक्षिण में है

P(7)$Q का अर्थ है कि P, Q के 7मी उत्तर में है 

P$@Q का अर्थ है कि P, Q के उत्तर-पूर्व में है

शुभम और आकाश अपनी यात्रा क्रमश: बिंदु V और U से शुरू करते हैं और दोनों बिंदु W पर दी गई जानकारी के अनुसार पहुँचते हैं:

शुभम – R(13)#V, S(8)%R, T(5)@S, X(4)%T, Y(10)#X, W(15)$Y

आकाश – J(5)#U, K(11)$J, L(11)@K, M(4)$L, N(5)@M, W(10)%N


Q6. यदि बिंदु A(2)%R है तो U के सन्दर्भ में A की दिशा और न्यूनतम दूरी कितनी है?

(a) A(15)$@U

(b) A(16)@U

(c) A(16)$@U

(d) A(15)@U

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

(a) M$@X

(b) U%@N

(c) U#R

(d) J%#V

(e) कोई भी सत्य नहीं है

Q8. यदि B(5)@L और C(8)#W सत्य है, तो B और C के मध्य न्यूनतम दूरी क्या है?

(a) 5मी 

(b) 10 मी  

(c) 15 मी

(d) 20 मी

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q9. V के सन्दर्भ में U किस दिशा में है?

(a) उत्तर पूर्व

(b) दक्षिण-पूर्व 

(c) दक्षिण-पश्चिम

(d) West पश्चिम

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q10. M के सन्दर्भ में, T किस दिशा में है?

(a) उत्तर पूर्व

(b) दक्षिण-पश्चिम

(c) उत्तर पश्चिम

(d) दक्षिण-पूर्व

(e) इनमें से कोई नहीं

SOLUTIONS:


IBPS RRB PO मेंस रीजनिंग क्विज : 29th August – Revision Test | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS RRB PO मेंस रीजनिंग क्विज : 29th August – Revision Test | Bankersadda Hindi_3.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB PO मेंस रीजनिंग क्विज : 29th August – Revision Test | Bankersadda Hindi_4.1





prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me