Bankersadda Hindi   »   SBI Apprentice Salary & Job Profile:...

SBI Apprentice Salary & Job Profile: जानिए SBI अपरेंटिस को कितनी मिलती है सैलरी और क्या हैं जॉब प्रोफाइल – Check SBI Apprentice In-Hand Salary & Job Profile

SBI Apprentice Salary & Job Profile: जानिए SBI अपरेंटिस को कितनी मिलती है सैलरी और क्या हैं जॉब प्रोफाइल – Check SBI Apprentice In-Hand Salary & Job Profile | Bankersadda Hindi_1.1

SBI Apprentice Salary And Growth Profile | What is SBI Apprentice Job Profile?

SBI Apprentice Salary: भारतीय स्टेट बैंक ने  SBI अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए 06 सितम्बर 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SBI Apprentice Admit Card 2021 जारी कर दिया है.  बैंकिंग कार्यों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल भारत मिशन के तहत अपरेंटिस भर्ती जारी की जाएगी. वे सभी फ्रेशर जो बैंकिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण (training) लेना चाहते हैं, उनके पास SBI के साथ प्रशिक्षु के रूप में काम करने का यह सबसे अच्छा मौका है. स्टेट बैंक में अपरेंटिस भर्ती के लिए जरुरी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवार को एसबीआई अपरेंटिस 2021 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक होना चाहिए. यह इंटर्नशिप भर्ती स्टूडेंट्स को बैंकिंग क्षेत्र  में प्रवेश करने का प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेगी. SBI अपरेंटिस की भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन की विस्तृत जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक की से देख सकते हैं.

SBI Apprentice Recruitment 2021 Notification PDF

 

SBI Apprentice salary 2021 : वेतन

जैसा कि आप सभी जानते है कि SBI अपरेंटिस भर्ती संविदा ( contractual basis) के आधार पर की जाएगी, इसलिए SBI अपरेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन (monthly stipend) प्रदान किया जाएगा. SBI अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष  प्रशिक्षु (apprentices) पदों के लिए भर्ती केवल एक वर्ष अवधि के लिए की जाएगी इसलिए चयनित उम्मीदवारों को अपरेंटिस के दौरान 15000 / – रु प्रति माह वेतन दिया जाएगा. अपरेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवार किसी अन्य भत्ते / लाभ के लिए पात्र नहीं हैं. 

 SBI Apprentice Duration

 One Year

Monthly Stipend 

 Rs.15000/- P.M.

 

SBI Apprentice Career Growth :  SBI अपरेंटिस भर्ती करियर ग्रोथ 

SBI अपरेंटिस, जॉब प्रोफाइल उम्मीदवारों को भविष्य में बैंकिंग जॉब के लिए तैयार करने में मदद करेगी. यह एक ट्रेनिंग कार्यक्रम है, जिसमें प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र मिलेगा. SBI के कर्मचारी के रूप में आपके पास बैंकिंग क्षेत्र में कई अवसर होंगे और आपके प्रशिक्षण अवधि के दौरान आपको जो अनुभव प्राप्त होगा, वह करियर ग्रोथ में आपकी मदद करेगा. इसलिए उम्मीदवारों को SBI अपरेंटिस के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि परीक्षा आगामी महीने में आयोजित की जा नी है.

SBI Apprentice Job profile 2021: SBI अपरेंटिस कार्य क्षेत्र

हमने अक्सर देखा है कि एसबीआई अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में कई सवाल आते हैं जैसे क्या यह जॉब प्रोफाइल स्थायी है या नहीं? या एसबीआई अपरेंटिस के पद पर उन्हें कौन-से कार्य करने होंगे. इसलिए हम यहाँ आपको एसबीआई अपरेंटिस के सटीक जॉब प्रोफाइल के बारे जानकारी देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स दिए गए.

  • यह जॉब प्रोफाइल एक प्रशिक्षु (apprentices) प्रोग्राम है जो संविदा ( contractual basis) के आधार पर की जाती यानि ये बैंक में स्थायी नौकरी नहीं है.
  • SBI अपरेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवार प्रणाली के कामकाज को समझने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन के स्तर पर कई कार्य करेंगे. यह मूल रूप से एक एडमिनिस्ट्रेशन स्तर की जॉब है.
  • प्रशिक्षण अवधि के बाद बिक्री सेवा उनका मुख्य कार्य होगा.
  • चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्रदर्शन का तत्काल विश्लेषण किया जाएगा.
  • SBI अपरेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को सुपरवाइजर द्वारा सौंपे गए सभी कार्य को करना होगा

SBI Apprentice Job Duration

एसबीआई अपरेंटिस जॉब प्रोफाइल के लिए चयनित उम्मीदवार एक वर्ष के लिए बैंक के साथ काम करेंगे. ट्रेनिंग अवधि के समाप्त होने के बार, बैंक प्रशिक्षुओं को पूर्णकालिक कार्य प्रदान करने के लिए बाध्य नहीं होगा। एसबीआई में स्थायी जॉब प्रोफाइल के लिए अपरेंटिस उम्मीदवारों चयन एक साल की अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जा सकता हैं.


adda247

FAQs: SBI Apprentice Salary 2021

Q. SBI अपरेंटिस का मासिक वेतन कितना होगा?

Ans: एसबीआई अपरेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतन 15000/- रुपये होगा।

Q. क्या वेतन के अलावा एसबीआई अपरेंटिस के लिए कोई अन्य भत्ते हैं?

Ans: नही, प्रशिक्षुओं को कोई अन्य प्रोत्साहन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Q. क्या SBI अपरेंटिस एक स्थायी नौकरी है?

Ans: नहीं, एसबीआई अपरेंटिस एक स्थायी नौकरी नहीं है, केवल ट्रेनिंग प्रोग्राम हैं.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me