Bankersadda Hindi   »   Nobel Prize 2021 : जानिए क्या...

Nobel Prize 2021 : जानिए क्या है नोबेल पुरस्कार, क्यों दिया जाता है नोबेल प्राइज़, और कब हुई इसकी शुरुआत, पूरी जानकारी

Nobel Prize 2021 : जानिए क्या है नोबेल पुरस्कार, क्यों दिया जाता है नोबेल प्राइज़, और कब हुई इसकी शुरुआत, पूरी जानकारी | Bankersadda Hindi_0.1

NOBEL PRIZE – इन दिनों साल 2021 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की एक के बाद एक घोषणा की जा रही है. हम सभी जानते हैं कि नोबेल पुरस्कार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड (Worlds most prestegious award) माना जाता है. ऐसा इसलिए है कि जिन लगों को यह पुरस्कार दिया जाता है, उनका चुनाव दुनिया के किसी देश से किया जाता है.  Nobel Prize अपने आप में बहुत ख़ास है, इसके साथ बहुत से ऐसे Facts हैं, जिन्हें आपको जानना चाहिए. हम यहाँ Nobel Prize  से जुडी हर जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, –

  • क्या है नोबेल पुरस्कार (What is Nobel Prize),  
  • क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार (Why Nobel Prize is given), 
  • किन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार (In which fields is the Nobel Prize awarded) 
  • नोबेल पुरस्कार क्या है और क्यों दिया जाता है? 
  • नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी? 
  • नोबेल पुरस्कार की राशि कितनी होती है?
  • कौन थे अल्फ्रेड नोबेल?  क्या है नोबेल पुरस्कार का इतिहास (What is the history of Nobel Prize)?
 
क्या है नोबेल पुरस्कार  (What is Nobel Prize) और क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार (Why Nobel Prize is given)?

स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में साल 1901 से हर साल नोबेल फाउंडेशन द्वारा असाधारण कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया जाता है. नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है और हर नोबेल पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है. नोबेल पुरस्कार को विश्व में बौद्धिक उपलब्धि के लिये दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो स्वीडिश आविष्कारक और उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल द्वारा दिये गए फंड से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

नोबेल पुरस्कार की राशि कितनी होती है? (Nobel Prize Amount)

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है. 

 

किन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार (In which fields is the Nobel Prize awarded) 

Nobel Prize-  शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कारों का प्रशासकीय कार्य नोबेल फाउंडेशन देखता है. नोबेल फाउंडेशन ( Nobel Foundation) की स्थापना 1900 में हुई थी. रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी या फिजिक्स , केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है. 

वहीं, कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा करती है. साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी,  स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है. 

पहली बार कब दिया गया था नोबेल पुरस्कार 

पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए दिया गया था. पहला नोबेल पुरस्कार भौतिकी के क्षेत्र में विलहम कॉनरैड रॉटजन, केमिस्ट्री के क्षेत्र में जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ, मेडिसिन के क्षेत्र में इमिल वॉन बेहरिंग, साहित्य के क्षेत्र में सुली प्रुधोम और शांति के क्षेत्र में हेनरी डूनांट को दिया गया था.

नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी? –प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता 

करुणा और सेवा की साकार मूर्ति मदर टेरेसा प्रथम महिला नोबेल पुरस्कार विजेता (1979) है।

क्या है नोबेल पुरस्कार का इतिहास (What is the history of Nobel Prize) ?
कौन थे अल्फ्रेड नोबेल-

साइंटिस्ट अल्फ्रेड नोबेल ने ‘डाइनामाइट’ नामक विस्फोटक का आविष्कार किया था. 10 दिसंबर 1896 को इटली के सौन रेमो में अल्फ्रेड नोबेल का देहांत हो गया. जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें युद्ध में भारी तबाही मचाने वाले अपने अविष्कारों को लेकर बहुत पश्चाताप था. उन्होंने  मानव हित की आकांक्षा से प्रेरित होकर अपने धन का उपयोग स्थापित करने में किया, जो हर साल भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य करने वालों को पुरस्कार देता है. 


Alfred Nobel का वसीयतनामा-  

  • नोबेल पुरस्कारों की स्थापना Alfred Nobel के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई. 
  • अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में लिखा कि उनका सारा पैसा नोबेल फाउंडेशन को दे दिया जाए और इन पैसों से नोबेल पुरस्कार दिया जाए. 
  • उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड में रखा जाए और उसके सालाना ब्याज से मानवजाति के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया जाए।

 

इन्हें भी पढ़ें 

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me