Bankersadda Hindi   »   IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स...

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic

 IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_1.1TOPIC: Arithmetic

Q1. एक बस की चाल का एक कार की चाल से अनुपात 6 : 7 है। वे समान बिंदु से चलना आरंभ करते हैं और समान दिशा की ओर चलते हैं। चार घंटे बाद उनके बीच की दूरी 28 किमी है। वह कार कितने समय में 196 किमी की दूरी तय करेगी? 

(a) 6 घंटे

(b) 4 घंटे

(c) 4.5 घंटे

(d) 2 घंटे

(e) 8 घंटे

Q2. वीर एक कार्य को x दिनों में कर सकता है। जबकि समीर समान कार्य को (x + 4) दिनों में कर सकता है। 3 दिनों में वीर द्वारा किये गए कार्य का, 4 दिनों में समीर द्वारा किये गए कार्य से अनुपात 15 : 16 है। ‘x’ का मान ज्ञात कीजिये।

(a) 24

(b) 18

(c) 12

(d) 20

(e) 16

Q3. दो वस्तुएं बेचते समय एक व्यक्ति को पहली वस्तु पर 15% लाभ और दूसरी पर 10% हानि होती है। यदि दोनों वस्तुओं का क्रयमूल्य समान था, तो उसका समग्र लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिये। 

(a) 2%

(b) 5%

(c) 2.5%

(d) 3%

(e) 3.5%

Q4. एक मिश्रधातु ‘A’, कॉपर और जिंक से बनी है जिसमें 40% कॉपर है तथा अन्य मिश्रधातु ‘B’ समान तत्वों से बनी है, जिसमें 30% जिंक है। एक नई मिश्रधातु दोनों मिश्रधातुओं को मिलाकर बनाई गई है, जिसमें 60% कॉपर है। नई मिश्रधातु में मिश्रधातु A और मिश्रधातु B की मात्रा का अनुपात ज्ञात कीजिये।  

(a) 1 : 2

(b) 3 : 4

(c) 2 : 1

(d) 4 : 3

(e) 5 : 3

Q5. ट्रेन A, 98 मी लंबाई वाले एक प्लेटफ़ॉर्म को 24 सेकण्ड में पार करती है। ट्रेन A के समान लंबाई वाली अन्य ट्रेन B, एक खंभे को 12 सेकण्ड में पार करती है। यदि ट्रेन A की गति, ट्रेन B की गति से 20% अधिक है। तो ट्रेन A की लंबाई ज्ञात कीजिये।

(a) 80 मी 

(b) 65 मी

(c) 70 मी

(d) 75 मी

(e) 90 मी 

Q6. 45 लड़कियों की कक्षा का औसत भार 53 किग्रा है। बाद में यह पाया गया कि दो लड़कियों का भार 45 किग्रा और 52 किग्रा के बजाय 49 किग्रा और 57 किग्रा के रूप में पढ़ा गया था। कक्षा का वास्तविक औसत भार ज्ञात कीजिए।   

(a) 54 किग्रा

(b) 53.40 किग्रा

(c) 50.6 किग्रा

(d) 52.80 किग्रा

(e) 51.5 किग्रा

Q7. शांत जल में नाव की गति का धारा की गति से अनुपात 11 : 1 है। यदि नाव धारा के प्रतिकूल 220 किमी की दूरी तय करने में, शांत जल में समान दूरी तय करने में लिए गए समय से 1 घंटे अधिक का समय लेता है। तो शांत जल में नाव की गति ज्ञात कीजिए।

(a) 22 किमी/घंटा

(b) 18 किमी/घंटा

(c) 15 किमी/घंटा

(d) 20 किमी/घंटा

(e) 25 किमी/घंटा

Q8. शब्द ‘INTICINCO’ को कितने प्रकार से लिखा जा सकता है कि ‘T’ हमेशा अंत में आये।

(a) 720

(b) 1680

(c) 5040

(d) 1024

(e) 210

Q9. एक परीक्षा में, एक अभ्यर्थी 20% अंक प्राप्त करता है और 75 अंक से अनुत्तीर्ण होता है जबकि दूसरा अभ्यर्थी 55% अंक प्राप्त करता है और 20% अंकों से उत्तीर्ण होता है। उत्तीर्ण अंक कितने हैं?

(a) 275

(b) 175

(c) 225

(d) 500

(e) 125

Q10. एक व्यक्ति एक वस्तु पर 12.5% लाभ  प्राप्त करता है लेकिन दूसरी वस्तु पर 10% हानि प्राप्त करता है। यदि दोनों वस्तुओं के क्रय मूल्य का अनुपात 4: 5 है। दोनों वस्तुओं को बेचने पर कितना  लाभ/ हानि प्राप्त होगा?  

(a) 1% हानि 

(b) 0.5% लाभ 

(c) 0.75% हानि 

(d) न लाभ न हानि 

(e) 0.5% हानि 

Q11. हरीश, हर्ष से 2 वर्ष के लिए साधारण ब्याज पर कुछ राशि उधार लेता है। हरीश इस राशि को 2 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज पर दिनेश को समान दर से उधार देता है। दूसरे वर्ष के अंत में, हरीश चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में 550 रुपये प्राप्त करता है लेकिन साधारण ब्याज के रूप में 500 रुपये का भुगतान करता है। ब्याज दर ज्ञात कीजिये।

(a) 25%

(b) 20%

(c) 15%

(d) 22.5%

(e) 32%

Q12. धर्म की शादी के समय अमित, धर्म और अंकित की औसत आयु 40 वर्ष थी। एक वर्ष के बाद धर्म को एक संतान होती है और शादी के 5 वर्ष बाद उन सभी का औसत 36 वर्ष हो गया। शादी के समय दुल्हन की आयु कितनी थी?

(a) 30

(b) 40

(c) 36

(d) 42

(e) 32

Q13. A और B, 5400 रुपये में एक कार्य को करते हैं। A अकेले इस कार्य को 15 दिनों में करता है और B अकेले इस कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकता था। C की मदद से वे 6 दिनों में कार्य खत्म कर देते हैं। जब सभी मिलकर कार्य करते हैं तो मजदूरी में C का हिस्सा कितना है?

(a) Rs 1440

(b) Rs 1620

(c) Rs 1360

(d) Rs 1120

(e) Rs 1580

Q14. एक पाइप 15 मिनट में एक टंकी को भर सकता है और दूसरा पाइप 60 मिनट में समान टंकी को भर सकता है। एक तीसरा पाइप इसे 10 मिनट में खाली कर सकता है। पहले दो पाइपों को आरंभ में 10 मिनट के लिए खोला जाता है और तब तीसरा पाइप भी खोला जाता है, टंकी को खाली करने में लिया गया समय कितना है?

(a)45 मिनट 

(b)60 मिनट

(c)50 मिनट

(d)48 मिनट

(e)55 मिनट

Q15. 90 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली एक ट्रेन एक खम्बें को पार करने में, समान गति से इसकी लम्बाई के 5 गुना अधिक बड़े पुल को पार करने में लिए गये समय से 25 सेकंड कम समय लेती है। ट्रेन की लंबाई ज्ञात कीजिए।

(a) 100 मीटर  

(b) 105 मीटर

(c) 120 मीटर 

(d) 125 मीटर

(e) इनमें से कोई नहीं 

Solutions

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_2.1

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_3.1

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_4.1

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_5.1

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_6.1

IBPS Clerk/NIACL AO Pre 2021 प्रीलिम्स क्वांट क्विज : 1st October – Arithmetic | Bankersadda Hindi_7.1


Quantitative Aptitude Quiz For IBPS Clerk/NIACL AO Prelims 2021- 29th September_150.1

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Quantitative Aptitude Quiz For IBPS Clerk/NIACL AO Prelims 2021- 29th September_160.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me