Bankersadda Hindi   »   IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022...

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 9th August – Seating arrangement and Miscellaneous

IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 9th August – Seating arrangement and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_1.1


Topic –  Seating arrangement and Miscellaneous

Directions (1-5): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

सात व्यक्ति M, N, O, P, Q, R और S एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केंद्र की ओर या केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं। P, M के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। M, R के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। O और N एक दूसरे के ठीक बायें हैं। Q का मुख केंद्र से बाहर की ओर है लेकिन वह P के आसन्न नहीं बैठा है। S के आसन्न व्यक्ति, समान दिशा की ओर उन्मुख हैं। P का मुख केंद्र से बाहर की ओर नहीं है। S, N के दायें से दूसरे स्थान पर नहीं बैठा है।

Q1. निम्न में से कौन R के ठीक दायें बैठा है?

(a) S

(b) P

(c) N

(d) Q

(e) O

Q2. P के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) S

(b) R

(c) N

(d) Q

(e) M

Q3. S के ठीक दायें कौन बैठा है?

(a) M

(b) R

(c) N

(d) Q

(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता

Q4. O के बायें से गिनने पर O और Q के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) एक

(b) चार

(c) पांच

(d) दो

(e) इनमें से कोई नहीं

Q5. निम्न में से किसका मुख Q के समान दिशा में है?

(a) M

(b) P

(c) N

(d) O

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (6-10): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

आठ व्यक्ति (P, Q, R, S, T, U, V और W) एक पंक्ति में इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से कुछ का मुख उत्तर की ओर है और कुछ का मुख दक्षिण की ओर है। एक दूसरे के आसन्न बैठे दो से अधिक व्यक्ति समान दिशा की ओर उन्मुख नहीं हैं।

R, Uके दायें बैठा है, U जो T के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है । R किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है। W का मुख दक्षिण की ओर है और वह T के ठीक बायें बैठा है। T का मुख P की समान दिशा की ओर है, P जो W के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, । S, Q के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है। S, W के आसन्न बैठा है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों का मुख समान दिशा की ओर है। U और W का मुख समान दिशा की ओर है। T और Q का मुख अलग-अलग दिशा की ओर है।

Q6. U के बायें से चौथे स्थान पर कौन बैठा है?

(a) P

(b) S

(c) Q

(d) V

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7.  P और V के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) चार

(b) तीन

(c) दो

(d) एक

(e) इनमें से कोई नहीं

Q8. यदि W, V के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, तो कितने व्यक्तियों का मुख उत्तर दिशा की ओर है?

(a) चार

(b) तीन

(c) दो

(d) छह

(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. निम्नलिखित में से कौन P के ठीक दायें बैठा है?

(a) U

(b) R

(c) S

(d) Q

(e) इनमें से कोई नहीं

Q10. निम्नलिखित में से चार एक निश्चित रूप से एक-समान हैं और एक समूह का निर्माण करते हैं। ज्ञात कीजिए कि निम्न में से कौन उस समूह से सम्बंधित नहीं है?

(a) R

(b) U

(c) Q

(d) W

(e) T

Q11. यदि दी गई संख्या ‘376843658’ में, सभी सम अंकों में 1 जोड़ा जाता है और सभी विषम अंकों में से 1 घटाया जाता है और फिर उन्हें बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो दायें छोर से तीसरे और बायें छोर से दूसरे अंक का योग कितना होगा?

(a) 10

(b) 9

(c) 11

(d) 8

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q12. शब्द ‘STARTERS’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं जिनके बीच शब्द में उतने ही वर्ण हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में आगे और पीछे दोनों दिशाओं में होते हैं?

(a) तीन

(b) चार

(c) पांच

(d) छह

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q13. शब्द ‘SOURCES’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं, जिनके बीच शब्द में उतने ही वर्ण हैं जितने अंग्रेजी वर्णमाला श्रृंखला में आगे और पीछे दोनों दिशाओं  में होते हैं?

(a) एक

(b) चार

(c) दो

(d) तीन

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q14. यदि शब्द “DESTROYER” के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्णों से एक अर्थपूर्ण शब्द बनाना संभव है, तो उस अर्थपूर्ण शब्द का दूसरा वर्ण कौन सा होगा? यदि ऐसा कोई शब्द नहीं बनता है, तो उत्तर को ‘Y’ के रूप में चिह्नित करें। यदि एक से अधिक शब्द बन सकते हैं तो उत्तर को ‘X’ के रूप में चिह्नित करें।

(a) Y

(b) E

(c) D

(d) S

(e) X

 

Q15. यदि शब्द “LAVENDER” के दूसरे, तीसरे, पांचवें और छठे वर्णों से एक अर्थपूर्ण शब्द बनाना संभव है, तो उस अर्थपूर्ण शब्द का पहला वर्ण कौन सा होगा? यदि ऐसा कोई शब्द नहीं बनता है, तो उत्तर को ‘M’ के रूप में चिह्नित करें। यदि एक से अधिक शब्द बन सकते हैं तो उत्तर को ‘K’ के रूप में चिह्नित करें।

(a) M

(b) N

(c) D

(d) V

(e) K

SOLUTIONS:


IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 9th August – Seating arrangement and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_2.1


IBPS RRB PO क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 9th August – Seating arrangement and Miscellaneous | Bankersadda Hindi_3.1




Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me