Bankersadda Hindi   »   65th Amazon Filmfare Awards 2020 :...

65th Amazon Filmfare Awards 2020 : गली बॉय को मिले अवार्ड्स, विजेताओं की पूरी सूची

65th Amazon Filmfare Awards 2020 : गली बॉय को मिले अवार्ड्स, विजेताओं की पूरी सूची | Bankersadda Hindi_1.1


Filmfare Awards 2020  


अमेज़ॅन फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020, 15 फरवरी 2020 को असम में हुए एक सामारोह में प्रदान किये गये।  यह फिल्मफेयर अवार्ड्स का 65वां संस्करण रहा.  इस कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक करण जौहर और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और वरुण धवन ने होस्ट किया। इस कार्यक्रम में जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  यानी रणवीर सिंह और  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री यानी आलिया भट्ट और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता।


यहां वर्ष 2020 में 65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान जीतने वाले बॉलीवुड स्टार की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

1. बेस्ट फिल्म: गली बॉय
2. बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय)
3. बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस: आर्टिकल 15 (अनुभव सिन्हा) और ‘Sonchiriya’ (अभिषेक चौबे)
4. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (गली बॉय)
5. बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस: आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15
6. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (गली बॉय)
7. बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस: भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
8. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल): अमृता सुभाष (गली बॉय)
9. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (मेल): सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
10. बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम: ‘गली बॉय’ जोया अख्तर-अंकुर तिवारी और ‘कबीर सिंह’: मिथुन, अमाल मालिक, विशाल          मिश्रा, सचेत–परंपरा और अखिल सचदेवा
11. बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी)
12. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक)
13. बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): घूंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर)
14. बेस्‍ट डेब्‍यू डायरेक्टर: आदित्य धर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
15. बेस्‍ट डेब्‍यू ऐक्‍टर (मेल): अभिमन्यू दसानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
16. बेस्‍ट डेब्‍यू ऐस्‍टर (फीमेल): अनन्‍या पांडे (स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2) और (पति पत्नी और वो)
17. बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
18. बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय)
19. बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्या (गली बॉय)
20. लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड: रमेश सिप्पी
21. अवॉर्ड ऑफ एक्‍स‍िलेंस इन सिनेमा: गोविंदा
22. आरडी वर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: साश्‍वत सचदेव, (उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक)
फिल्मफेयर पुरस्कार अंग्रेजी की फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा हिन्दी फिल्म के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार वितरण का समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत — दोनों के आधार पर दिये जाते हैं।  



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me