Bankersadda Hindi   »   Vijay Diwas 2021: विजय दिवस की...

Vijay Diwas 2021: विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ, जानिये, क्या है विजय दिवस का इतिहास

Vijay Diwas 2021: विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ, जानिये, क्या है विजय दिवस का इतिहास | Bankersadda Hindi_1.1


Vijay Diwas 2021 : 
भारत में, विजय दिवस (Vijay Diwas) (जिसे विक्ट्री डे भी कहा जाता है) हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है। देश 2021 में 50वां विजय दिवस मना रहा है। विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के वीर पुरुषों की सेवा, वीरता और बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन हम उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने युद्ध में देश की रक्षा की थी।


विजय दिवस के बारे में: History of Vijay Diwas 2021

 हर देशवासी के मन में आज भी 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी एक उमंग से भर देती है। इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। वीरता और शौर्य की मिसाल है विजय दिवस! 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध जो 3 दिसंबर को शुरू हुआ, 13 दिनों तक चला और आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को समाप्त हुआ, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल एए खान नियाज़ी (AA Khan Niazi) ने 93 हज़ार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी की सहयोगी सेनाओं के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था। युद्ध की समाप्ति के परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान का बाद में बांग्लादेश में अलगाव हो गया।

Also Read

 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me