Bankersadda Hindi   »   5 कारण क्यों प्रीमिम्स कट ऑफ...

5 कारण क्यों प्रीमिम्स कट ऑफ उच्च होता है



प्रिय पाठको, 

5 कारण क्यों प्रीमिम्स कट ऑफ उच्च होता है | Bankersadda Hindi_0.1



पैटर्न और बैंकिंग परीक्षाओं की कठिनाई के स्तर में वृद्धि के साथ, एक निर्धारित प्रवृत्ति है जिसे हमने ज्यादातर बैंक भर्ती परीक्षा में देखा है, यानी प्रारंभिक परीक्षा या भर्ती के चरण -1 का कट-ऑफ आजकल बहुत अधिक होता है.
चाहे वह लिपिक कैडर या ऑफिसर स्तरीय की भर्ती परीक्षा हो, अब बैंक परीक्षाओं आप देखते है कि प्रीलिम्स परीक्षा में कट ऑफ बहुत अधिक है और इसके विपरीत, मैन्स परीक्षा का कट ऑफ बहुत कम है, तो आपको आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए.  
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स और अन्य बैंक परीक्षायें बेहद करीब है और आप शायद प्रीलिम्स की कट ऑफ के आसमान छूने का कारण सोच रहे होंगे,और यहां हम आपको इसके 5 कारण बताते हैं.


1. प्रीलिम्स परीक्षा का स्तर उम्मीदो से आसान होना-

हां, यह परिदृश्य अधिकांश मामलों में सत्य साबित हुआ है.इस नए पैटर्न में प्रीलिम्स की परीक्षा बहुत आसान होती है जबकि इसके बाद मैन्स की परीक्षा बहुत कठिन होती है. इसके कारण, जब प्रीलिम्स की परीक्षा का स्तर अपेक्षाकृत अधिक आसान होने के कारण इसका कट ऑफ काफी उच्च होता है.


2. रिक्तियों की सीमित संख्या
कम रिक्तियों के साथ प्रीलिम्स परीक्षा का आसान स्तर एकदम सही संयोजन है, जो बैंकिंग भर्ती के चरण-1 में कट ऑफ को बहुत अधिक बनाता है.विशेष रूप से, लिपिक या सहायक कैडर भर्ती परीक्षा में, जहां रिक्तियों को राज्यों के अनुसार विभाजित किया जाता है, और उनके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या के अनुपात में सीटों की संख्या बेहद कम होती हैं

3. प्रीलिम्स की परीक्षाओं में आमतौर पर प्रश्नों के पुराने पारंपरिक पैटर्न होते हैं
हालांकि बैंकिंग भर्ती परीक्षा में नया और ट्विस्टेड पैटर्न मुख्य चेहरा है, पर रुकिये! पारम्परिक पैटर्न अब भी सबसे आगे है क्योंकि बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की भर्ती के प्रीलिम्स या चरण -1 में इसके दिखाई देने की संभावना सबसे अधिक है. उम्मीदवार पारम्परिक पैटर्न के प्रश्नों के साथ अधिक रूबरू है, जो आमतौर पर प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे जाते हैं, इसका परिणाम यह होता है कि परीक्षा अपेक्षाकृत अधिक आसान हो जाती है, इस प्रकार अधिकांश उम्मीदवारों द्वारा प्रयासों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है.

4. प्रीलिम्स प्रतियोगिता में दबाव से छटनी की प्रक्रिया है
सरकारी नौकरी, सुरक्षित नौकरी के साथ अच्छा वेतन और भत्ता, हर वर्ष बड़ी प्रतिस्पर्धा को आकर्षित करने वाला महत्वपूर्ण कारण हैं, जो सभी स्ट्रीम और राज्यों के स्नातक के लिए हैं और प्रारंभिक परीक्षा छटनी की वह प्रक्रिया है जिसमें संगठन उम्मीदवारों की संख्या में थोक बढ़ोतरी और लाखों उम्मीदवारों के बीच केवल समर्पित उम्मीदवारों को आगे के चरण के लिए अवसर प्रदान करती है.

5. आपकी प्रतिस्पर्धा आपकी सोच से काफी बेहतर है
बैंक परीक्षा रिक्तियों की एक सीमित संख्या के लिए प्रतियोगियों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करती है. 
कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति बैंकर बनने के लिए चालाकी से काम करने का प्रयास करता है और मोक टेस्ट और परीक्षणों के माध्यम से अपने आप का अच्छी तरह से परीक्षण करता है और अब आपके वह कड़े मेहनती लोग आपके और बैंकर बनने के आपके लक्ष्य के बीच खड़े है.यह कम रिक्तियों के लिए प्रतियोगिता का एक बहुत उच्च स्तर है और एक अपेक्षाकृत आसान प्रीलिम्स परीक्षा के साथ यह एक आदर्श संयोजन है जिससे आपको प्रारंभिक परीक्षा में बहुत उच्च कट ऑफ प्राप्त होती है.

               5 कारण क्यों प्रीमिम्स कट ऑफ उच्च होता है | Bankersadda Hindi_1.1       5 कारण क्यों प्रीमिम्स कट ऑफ उच्च होता है | Bankersadda Hindi_2.1  







CRACK SBI PO 2017



More than 250 Candidates were selected in SBI PO 2016 from Career Power Classroom Programs.


9 out of every 10 candidates selected in SBI PO last year opted for Adda247 Online Test Series.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me