Bankersadda Hindi   »   10th June 2021 Daily GK Update:...

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1


सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 10 जून 2021 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे QS World University Rankings, El Salvador, CORPAT, Cricuru, RBI Deputy Governor, PEN Pinter prize 2021. आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं ! 


अंतरराष्ट्रीय समाचार

1. El Salvador बिटकॉइन को लीगल टेंडर का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बना

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

  • El Salvador बिटकॉइन को लीगल टेंडर का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। बिटकॉइन का लीगल टेंडर के रूप में प्रयाेग करने पर 90 दिनों में कानून बन जाएगा। El Salvador की अर्थव्यवस्था अधिकतर प्रेषण (remittances) पर निर्भर करती है। 
  • इसके बाद देश के बाहर काम कर रहे लोग बिटकॉइन में पैसा अपने घर भेज सकते हैं। बिटकॉइन का प्रयोग पूरी तरह से वैकल्पिक होगा। 
  • यह देश के अंदर वित्तीय समावेशन (financial inclusion) , निवेश, पर्यटन, नवाचार (innovation) और आर्थिक विकास लाएगा।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • El Salvador राजधानी- San Salvador
  • मुद्रा- US डॉलर
  • राष्ट्रपति- Nayib Bukele.

राज्य समाचार

2. देहिंग पटकाई को बनाया गया असम का सातवां राष्ट्रीय उद्यान

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

  • असम सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में देहिंग पटकाई वन्यजीव अभ्यारण्य को राज्य का 7वां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया। 
  • इसे वर्षा वन के नाम से भी जाना जाता है जिसमें वनस्पति और जीवों की विविधता पाई जाती है। इसे वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में 2004 में मान्यता दी गई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 111.19 वर्ग किलोमीटर है। 
  • यह क्षेत्र हूलॉक गिब्बन, हाथी, स्लो लॉरिस, बाघ, तेंदुआ, क्लाउडेड  तेंदुआ, सुनहरी बिल्ली, फिशिंग कैट, मार्बल कैट, सांभर, हॉग डियर, स्लॉथ बियर, तथा लुप्तप्राय राज्य पक्षी सफेद पंख वाली बत्तख का घर है। देश में दूसरे सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या अब असम में है। 
  • मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रत्येक में नौ राष्ट्रीय उद्यान हैं।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • असम के गवर्नर- जगदीश मुखी
  • असम के मुख्यमंत्री- हिमंत बिस्व सरमा

नियुक्तियां

3. फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

  • फेसबुक ने अपने शिकायत अधिकारी के रूप मे स्पूर्ति प्रिया को नियुक्त करने की घोषणा की। 
  • यह कदम पिछले महीने लागू होने वाले नए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 की वजह से लिया गया है। 
  • भारत सरकार के नए दिशानिर्देश के अनुसार, 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और मुख्य अनुपालन अधिकारी भारत में नियुक्त करना होगा।
  • इन तीनों अधिकारियों को भारत का निवासी होना चाहिए। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले परेश बी लाल को अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया था। 
  • नए आईटी नियमों के लागू होने के दो दिन बाद व्हाट्सएप, फेसबुक और गूगल ने 29 मई को अपने अनुपालन अधिकारी, निवासी शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क व्यक्ति के बारे में जानकारी सरकार के साथ साझा की थी।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • फेसबुक के संस्थापक- मार्क ज़ुकरबर्ग
  • फेसबुक का मुख्यालय- कैलिफोर्निया US.

4. RBI ने जीसी चतुर्वेदी को ICICI बैंक के part-time Chairman के रूप में फिर से नियुक्त किया

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

  • RBI ने गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को फिर से ICICI बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। वह मौजूदा नियमों और शर्तों पर 01 जुलाई, 2021 से शुरू होने वाले 3 साल के कार्यकाल के लिए ICICI  बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष होंगे। 
  • पिछले साल, बैंक के शेयरधारकों ने 1 जुलाई, 2021 से गिरीश चतुर्वेदी को बैंक के गैर-कार्यकारी (अंशकालिक) अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी थी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ICICI बैंक का मुख्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र 
  • ICICI बैंक के MD तथा CEO- संदीप बख्शी
  • ICICI बैंक की टैगलाइन- हम हैं ना, ख्याल आपका. 

5. LIC के अध्यक्ष एमआर कुमार के कार्यकाल को बढ़ाकर मार्च 2022 किया गया

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष के रूप में एमआर कुमार के कार्यकाल में विस्तार किया। अब नए कार्यकाल के तहत श्री कुमार 13 मार्च, 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे। आगामी 30 जून, 2021 को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • LIC का मुख्यालय- मुंबई 
  • LIC की स्थापना: 1 सितम्बर 1956

6. RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में महेश कुमार जैन का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर के रूप में महेश कुमार जैन की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 
  • अब वे 22 जून, 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे। एमके जैन का RBI के डिप्टी गवर्नर के रूप में तीन साल का कार्यकाल 21 जून, 2021 को समाप्त होना था। 
  • वर्तमान में, माइकल पात्रा, एम राजेश्वर राव और रबी शंकर आरबीआई के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर हैं।

रक्षा समाचार

7. अंडमान सागर में शुरू हुआ इण्डो-थाई CORPAT अभ्यास 

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (Indo-Thai CORPAT) अभ्यास का 31वाँ संस्करण 9 जून, 2021 से शुरू हो गया. यह तीन दिवसीय गश्ती अभ्यास भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत की ओर से स्वदेशी नौसेना अपतटीय गश्ती पोत INS सरयू भाग ले रहा हैं तो वहीं थाईलैंड की ओर से थाई नौसेना, HTMS क्राबी भाग ले रहा हैं।
  • CORPAT अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच 2005 से हर दो वर्ष में उनकी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के साथ आयोजित किया जा रहा है।
  • CORPAT नौसेनाओं के बीच एक दुसरे को समझने और सहयोग का निर्माण करता है और Illegal Unreported Unregulated (IUU) यानि गैर-सूचित और नियमो का उल्लघन करके मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र डकैती और समुद्री डकैती जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने उपाय विकसित करता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • थाईलैंड की राजधानी- बैंकॉक 
  • मुद्रा- थाई बहत (Thai baht)

रैंक और रिपोर्ट

8. QS ने जारी की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

  • लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स – Quacquarelli Symonds (QS) ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 जारी की है जो विभिन्न मानकों पर दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की तुलना और रैंक करती है। 
  • 09 जून, 2021 को जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में आठ भारतीय विश्वविद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ 400 वैश्विक विश्वविद्यालयों में जगह दी गई है। 
  • हालांकि, केवल तीन विश्वविद्यालय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, IIT-दिल्ली और IISc बैंगलोर शीर्ष 200 में शामिल यूनिवर्सिटी है।
टॉप भारतीय यूनिवर्सिटी
  • IIT- बॉम्बे को 177 रैंक के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थान दिया गया है। इसके बाद IIT-दिल्ली (185) और IISc (I86) बैंगलोर का स्थान है।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु को “दुनिया के शीर्ष अनुसंधान विश्वविद्यालय” के रूप में भी चुना गया है, जो प्रति संकाय (CPF) संकेतक के लिए 100/100 का एक सही स्कोर प्राप्त करता है, जो अनुसंधान प्रभाव को मापता है।
  • यह पहला मौका है जब किसी भारतीय संस्थान ने शोध या किसी अन्य पैरामीटर में पूर्ण 100 अंक हासिल किए हैं।
टॉप यूनिवर्सिटी
  • मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 10वें साल रैंकिंग में टॉप किया है।
  • MIT के बाद दूसरे स्थान पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान साझा किया।

पुरस्कार

9. जिम्बॉम्बे की लेखिका Tsitsi Dangarembga को मिला PEN Pinter prize 2021

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

  • जिम्बॉम्बे की लेखिका Tsitsi Dangarembga, जिन्हें बुकर प्राइज़ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है तथा जिन्हें पिछले साल भ्रष्टाचार के विरोध में हरारे में गिरफ्ताक किया गया था, को उनकी पुस्तक “ability to capture and communicate vital truths even amidst times of upheaval” के लिए पिंटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • Dangarembg की पुस्तक This Mournable Body को बुकर प्राइज़ 2020 के लिए चुना गया था।
  • पेन पिंटर पुरस्कार की स्थापना 2009 में नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरॉल्ड पिंटर की स्मृति में की गई थी। 
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष “नाटकों, कविताओं, निबंधों, या उत्कृष्ट साहित्यिक योग्यता के उपन्यास, अंग्रेजी में लिखे गए एक महत्वपूर्ण निकाय” के तहत लेखकों तथा कवियों को दिए जाते हैं।

खेल समाचार

10. सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

  • सुनील छेत्री नें अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछ छोड़ते हुए 74 स्ट्राइक के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। 
  • उन्होंने 2022 फीफा विश्व कप और 2023 के एएफसी एशियाई कप के लिए संयुक्त रूप से प्रारंभिक क्वालीफाइंग राउंड मैच में ये रिकॉर्ड बनाया। 
  • इस रिकॉर्ड के लिए पहले नंबर पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) हैं।
  • सुनील ने भारत को विश्व कप क्वालिफायर में छः साल बाद जीत दिलवाई है। 
  • वो विश्व फुटबॉल के all-time top-10 में प्रवेश करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। सुनील छेत्री भारत के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं और उन्हें कैप्टन फैंटास्टिक के नाम से जाना जाता है।

11. क्रिस ब्रॉड को  World Test Championship final का रेफरी बनाया गया

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

  • ICC Elite Panel ने रेफरी क्रिस ब्रॉड को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की देखरेख के लिए नियुक्त किया है। 
  • यह मैच 18 जून से Southampton के Ageas Bow में होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने घोषणा की कि ICC Elite Panel के रिचर्ड इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ on-field अंपायर होंगे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • ICC के अध्यक्ष- ग्रेग बार्कले 
  • ICC के CEO- मनु साहनी
  • ICC का मुख्यालय- दुबई, UAE

12. सहवाग ने लॉन्च की अपनी ‘Cricuru’ नामक  क्रिकेट कोचिंग वेबसाइट 

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

  • भारतीय स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ‘CRICURU’ नामक एक क्रिकेट कोचिंग पोर्टल लॉन्च किया है। CRICURU भारत की पहली AI-enabled कोचिंग वेबसाइट है जो युवा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से सीखने का अनुभव प्रदान करती है। इसकी वेबसाइट है- www.cricuru.com.
  • इस पर हर खिलाड़ी के लिए कोचिंग टिप्स वीरेंद्र सहवाग द्वारा पूर्व भारतीय खिलाड़ी तथा भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर (2015-19) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। 
  • इस पोर्टल पर एबी डिविलियर्स, ब्रेट ली, ब्रायन लारा, क्रिस गेस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो और जोंटी रोड्स जैसे दुनिया के 30 दिग्गज खिलाड़ी और कोच, मास्टर क्लास के माध्यम से युवा खिलाड़ियों के क्रिकेट खेलना सिखाएँगे, साथ ही ये सभी अपना अनुभव भी साझा करेंगे जिससे नए खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।

13. BharatPe तथा ICC 2023 तक पार्टनर बने

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

  • उधार और डिजिटल भुगतान स्टार्टअप BharatPe ने घोषणा की है कि उसके और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच तीन साल के लिए एक समझौता हुआ है। 
  • इस समझौते के अनुसार, BharatPe 2023 तक ICC के सभी इवेंट्स में ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ICC को साथ देगा तथा इसी के साथ वह in-venue ब्रांड एक्टिवेशन का पालन करेगा।
  • इस के द्वारा आयोजित किये जाने वाले टूर्नामेंटों में शामिल हैं- आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (साउथेम्प्टन, यूके 2021), पुरुषों का टी-20 विश्व कप (भारत, 2021), पुरुषों का टी-20 विश्व कप (ऑस्ट्रेलिया, 2022), महिला विश्व कप (न्यूजीलैंड, 2022), अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप (वेस्टइंडीज, 2022), महिला टी20 विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका, 2022), पुरुष क्रिकेट विश्व कप (भारत, 2023) और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2023)।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • BharatPe के Chief Executive Officer- अशनीर ग्रोवर 
  • BharatPe का मुख्यालय- नई दिल्ली
  • BharatPe की स्थापना- 2018.

Check More GK Updates Here

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

10th June Current Affairs 2021 | Current Affairs Today | Daily Current Affairs 2021

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

10th June 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me