Bankersadda Hindi   »   10th December 2020 Daily GK Update:...

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 10 दिसंबर 2020 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे Human Rights Day, Atmanirbhar Women Gold Scheme, Fitch Ratings, World Squash Federation, International Golf Federation आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

अंतरराष्ट्रीय समाचार

1. कुवैत अमीर ने शेख सबा अल-खालिद को फिर नियुक्त किया प्रधान मंत्री  

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

  • कुवैत अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह द्वारा पुनः शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 

  • यह कदम शेख सबा द्वारा संसदीय चुनावों के बाद एक प्रक्रियात्मक प्रक्रिया के तहत अपनी सरकार का इस्तीफा सौंपने के दो दिन बाद आया है।
  • देश के सुलतान ने नई सरकार बनाने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। 
  • शेख नवाफ जिन्होंने अपने भाई की मृत्यु के बाद सितंबर में खाड़ी देश का नेतृत्व संभाला था, उन्होंने शेख सबा से नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को नामित करने के लिए भी कहा है। 
  • नए मंत्रिमंडल को अमीर द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कुवैत कैपिटल: कुवैत सिटी
  • कुवैत मुद्रा: दीनार

बैंकिंग समाचार

2. बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिलाओं के लिए शुरू की आत्मनिर्भर योजना 

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में अपने बड़ौदा गोल्ड लोन के तहत आत्मनिर्भर महिला योजना की शुरूआत की है। 
  • इस योजना का उद्देश्य भारत की आत्मनिर्भर महिला को लक्षित करना है। 
  • इस योजना के तहत, बैंक महिलाओं को 0.50 प्रतिशत की रियायत पर ऋण उपलब्ध कराएगा। 
  • गोल्ड लोन स्कीम के तहत बैंक एग्री-गोल्ड लोन 0.25 प्रतिशत रियायत और रिटेल ऋण 0.50 प्रतिशत की रियायत पर देगा। 
  • यह आत्मनिर्भर योजना विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए शुरू की गई है। 
  • यह योजना बेंगलुरु की बीओबी शाखा राममूर्ति नगर में शुरू की गई और इसे देश के 18 क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 18 शाखाओं में शुरू करने की योजना है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात, भारत.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के चेयरमैन: हसमुख अधिया.
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.

अर्थव्यवस्था समाचार

3. फिच रेटिंग ने चालू वित्त के लिए जारी भारत के जीडीपी पूर्वानुमान को घटाकर किया -9.4 फीसदी

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

  • फिच रेटिंग्स ने अपने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में जारी भारत के जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को संशोधित किया है, फिच ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के अपने पूर्वानुमान (-) 10.5 प्रतिशत को घटाकर अब -9.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। 
  • इसके अतिरिक्त फिच ने वित्त वर्ष 2022 में भारत जीडीपी की वृद्धि दर 11 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
4. नोमुरा ने FY21 में भारतीय अर्थव्यवस्था का एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने का जताया अनुमान

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

  • जापानी अनुसंधान और ब्रोकरेज हाउस Nomur द्वारा साल 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली एशियाई अर्थव्यवस्था होने का अनुमान जताया है। 
  • नोमुरा ने कैलेंडर वर्ष 2021 (CY21) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि का अनुमान 9.9% जताया है। 
  • वहीं कैलेंडर वर्ष 2020 (CY20) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ -7.1 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है।

नियुक्तियां

5. जेना वोल्ड्रिज चुनी गई वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन की नई अध्यक्ष 

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

  • इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज (Zena Wooldridge) को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। 
  • वह 1967 में स्थापित फेडरेशन की 10 वीं WSF अध्यक्ष होंगी। 
  • वह न्यूजीलैंड की सूसी सिमकोक (Susie Simcock) के बाद अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं। 
  • वह फ्रांस से निवर्तमान अध्यक्ष जैक्स फोंटेन की जगह लेंगी। 
  • इससे पहले वह 2013-2019 के दौरान यूरोपीय स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में छह साल काम कर चुकी है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन की स्थापना: 1967
  • वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन मुख्यालय: हेस्टिंग्स, यूनाइटेड किंगडम.

6. एनिका सोरेनस्टैम होंगी इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन की नई अध्यक्ष

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

  • इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन (IGF) ने एनिका सोरेनस्टैम (Annika Sorenstam) को नया अध्यक्ष चुना है, उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी। 
  • वह वर्तमान IGF अध्यक्ष पीटर डॉसन की जगह लेंगी, जो 10 साल तक संगठन का नेतृत्व और सेवा करने के बाद पद हट रहे है। 
  • सोरेनस्टैम, एलपीजीए टूर की 72 बार विजेता और स्वीडन की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतरराष्ट्रीय गोल्फ फेडरेशन की स्थापना: 1958.
  • इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • गोल्फ 112 साल बाद 2016 में फिर से ओलंपिक खेल बना गया.

रैंक और रिपोर्ट

7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स 2020 की सूची में हासिल किया 41 वां स्थान

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 41 वां स्थान हासिल किया है। 
  • यह दूसरा मौका है जब उन्हें इस सूची में रखा गया है, इससे 2019 में वह 34 वें स्थान पर रहीं थी। भारत की प्रमुख बिजनेसवुमन और बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन किरण मजूमदार-शॉ ने भी इस सूची में 68 वें स्थान हासिल किया है। 
  • इस सूची में सबसे लंबी छलांग संयुक्त राज्य अमेरिका की नई निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने तीसरा और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना वाजेद ने 39 वां स्थान हासिल करके लगाई है।
Here यहाँ फोर्ब्स में शामिल दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से टॉप 5 सहित भारतीय महिलाओं की जानकारी दी गई हैं:

रैंक

पेर्नेल्टी

व्यवसाय

1

एन्जेला मार्केल

चांसलरजर्मनी

2

क्रिस्टीन लेगार्ड

अध्यक्षयूरोपीय सेंट्रल बैंक

3

कमला हैरिस

उपराष्ट्रपति-निर्वाचितसंयुक्त राज्य अमेरिका

4

उर्सुला वॉन डेर लेयेन

अध्यक्षयूरोपीय आयोगयूरोपीय संघ

5

मेलिंडा गेट्स

सह अध्यक्षबिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

41

निर्मला सीतारमण

भारत की वित्त मंत्री

68

किरण मजूमदार-शॉ

संस्थापकअध्यक्ष और प्रबंध निदेशकबायोकॉन लिमिटेड

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फोर्ब्स 103 वर्ष पुरानी अमेरिकन बिजनेस मैगज़ीन है, जिसे साप्ताहिक रूप से जारी किया जाता है।
  • प्रधान संपादक- स्टीव फोर्ब्स
  • इसे पहली बार सितंबर 1917 में जारी किया गया।

बैठक एवं सम्मलेन

8. सिंगापुर में आयोजित की जाएगी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2021 की वार्षिक बैठक 

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

  • विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने अपनी वर्ष 2021 की वार्षिक बैठक सिंगापुर में आयोजित करने का फैसला किया है, पहले इसे ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में 13 से 16 मई 2021 के दौरान आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था। 
  • स्विट्जरलैंड से वार्षिक फोरम को स्थानांतरित करने का निर्णय यूरोप में बढ़ती कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिया गया है। 
  • वर्ष 1971 में हुई स्थापना के बाद से यह दूसरी मौका होगा जब फोरम को स्विट्जरलैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा। 
  • इससे पहले साल 2002 में, न्यूयॉर्क में 9/11 हमले के बाद अमेरिकी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंच का आयोजन किया गया था। 
  • यह बैठक आम तौर पर स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित की जाती है, लेकिन मौजूदा कोविड के चलते बैठक को पहली बार अक्टूबर 2020 में ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में स्थानांतरित कर दिया गया था। 
  • अब पुनः इसके आयोजन स्थल को सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालंकि इसके 2022 में स्विट्जरलैंड के दावोस वापस आने की उम्मीद है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व आर्थिक मंच मुख्यालय: कोलोन, स्विट्जरलैंड
  • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक: क्लाउस श्वाब
  • विश्व आर्थिक मंच की स्थापना: जनवरी 1971


खेल समाचार

9. मालदीव की जगह अब मेडागास्कर करेगा 2023 इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की मेजबानी

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

  • मेडागास्कर को COVID-19 महामारी के चलते मालदीव में आयोजित होने वाले 2023 इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स की मेजबानी सौंपी गई है। 
  • इस आयोजन का जिम्मा पिछले साल मालदीव को सौंपा गया था, लेकिन इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स महासंघ के सदस्यों ने इन खेलों को मेडागास्कर में ट्रासफर किए जाने के लिए मतदान किया।
  • यह निर्णय मालदीव में कोरोनोवायरस संकट के दौरान कार्यक्रम के आयोजन में सामने आ रही चुनौतियों के परिणामस्वरूप किया गया है। 
  • मालदीव ने 2023 खेलों को 2025 तक स्थगित करने का अनुरोध किया था, लेकिन IOIGF ने मल्टी-स्पोर्ट इवेंट के संस्करणों के बीच छह साल का गैप होने बचने के लिए इससे इनकार कर दिया ।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मेडागास्कर राजधानी: एंटानानारिवो.
  • मेडागास्कर राष्ट्रपति: एंड्री राजोलिना.
  • मेडागास्कर मुद्रा: मालागासी एरीरी.


महत्वपूर्ण दिन

10. विश्व मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

  • Human Rights Day: हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • इस दिन की शुरुआत 10 दिसंबर, 1948 को हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया गया था। 
  • यह दिन दुनिया भर में सभी को सशक्त बनाने के लिए हर साल मनाया जाता है  है। यह दिन दुनिया भर के मानवाधिकारों के समर्थकों और संरक्षकों को भी चिन्हित करता है।
  • इस साल के मानवाधिकार दिवस की थीम: Recover Better – Stand Up for Human Rights है। 
  • इस वर्ष का विषय COVID-19 महामारी से संबंधित है, और मानव अधिकारों को पुनर्प्राप्ति प्रयासों के लिए केंद्रीय सुनिश्चित करके पुनः बेहतर बनाने की आवश्यकता पर केंद्रित है।

वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 30 नवम्बर से 06 दिसम्बर 2020 तक | Download PDF

करेंट अफेयर्स नवम्बर 2020 के वन-लाइनर्स प्रश्न और उत्तर (भाग-1) : Download PDF in Hindi

The Hindu Review October 2020 : हिन्दू रिव्यू अक्टूबर 2020, Download PDF

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

10th December Current Affairs 2020 | Current Affairs Today | Daily Current Affairs 2020


p>

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

10th December 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

All the Best BA’ians for SBI PO Prelims!

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me