Bankersadda Hindi   »   03rd August Daily Current Affairs 2022:...

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_1.1


यहाँ पर 03 अगस्त, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: 4th ONGC Para Games 2022, Commonwealth Games 2022, MiG-21, Pitch Black 2022, RBI’s Financial Inclusion Index, GST collection आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं



जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है


Top 15 Daily GK Updates: National & International News 

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 15 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

खेल

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर मेडल

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_2.1


  • भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत लिया है। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। विकास ने देश को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 12वां पदक दिलाया। 
  • यह वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक है। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया।

Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने लॉन बाउल में जीता स्वर्ण

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_3.1

  • भारतीय लॉन बॉल टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games)में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे देश को इस गुमनाम से खेल को देखने के लिए प्रेरित भी किया। 
  • भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयन  मोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से हराया। प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत (India at CWG 2022) पहली बार उतरा था। भारतीय दल का यह चौथा स्वर्ण है और भारोत्तोलन के अलावा किसी स्पर्धा में पहला स्वर्ण भी है।


Commonwealth Games 2022: टेबल टेनिस में भारत के पैडलर्स ने जीता गोल्ड

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_4.1


  • टेबल टेनिस टीम ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में (Commonwealth games 2022) 11वां मेडल दिलाया। पुरुष टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। 
  • जी साथियान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने डबल्स में हरमीत देसाई के साथ डबल्स का मुकाबला जीता। फिर अपने सिंगल्स के मैच भी शाानदार प्रदर्शन करके हुए विरोधी खिलाड़ी को पटकनी दी।

श्री हरदीप सिंह पुरी ने चौथे ओएनजीसी पैरा गेम्स 2022 का उद्घाटन किया

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_5.1

  • केन्‍द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चौथे ओएनजीसी पैरा खेलों का उद्घाटन किया। 
  • आठ केन्‍द्रीय तेल और गैस सार्वजनिक उद्यमों के कर्मचारी- 275 दिव्‍यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) द्वारा 2-4 अगस्त 2022 के दौरान आयोजित किए जा रहे चौथे ओएनजीसी पैरा गेम्‍स में भाग ले रहे हैं।

Commonwealth Games 2022: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_6.1

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल मिला है। वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 KG. कैटेगरी में कमाल किया और देश के नाम ब्रॉन्ज मेडल किया। अभी तक यह भारत का 14वां मेडल है, जबकि यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। 
  • लवप्रीत सिंह ने इस गेम में कुल 355 (163+192) किलोग्राम वजन उठाया, जो नेशनल रिकॉर्ड है. लवप्रीत सिंह ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

अर्थव्यवस्था

जुलाई 2022 में हुआ अब तक का दूसरा सबसे अधिक GST कलेक्‍शन, जानें सबकुछ

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_7.1

  • जीएसटी कलेक्शन जुलाई के लिए लगातार पांचवें महीने 1.4 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा। जुलाई 2022 के महीने में ग्रास जीएसटी रेवेन्यू 1,48,995 करोड़ किया गया, जो गुड्स और सर्विस टैक्स की शुरुआत के बाद से अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। 
  • सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के रेवेन्यू का आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने के 1,16,393 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से 28 फीसद अधिक है।

सिडबी ने एमएसएमई को सशक्त बनाने हेतु एसवीसी बैंक से मिलाया हाथ

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_8.1

  • भारत के अग्रणी सहकारी बैंकों में से एक एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (एसवीसी बैंक), और भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए देश की शीर्ष वित्तीय संस्था भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने करार-ज्ञापन का निष्पादन कर भागीदारी की घोषणा की। 
  • एसवीसी बैंक के एमडी आशीष सिंघल और सिडबी के जीएम संजीव गुप्ता ने सौदे पर हस्ताक्षर किए। 115 से अधिक वर्षों के लिए, एसवीसी बैंक ने एमएसएमई के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में कार्य किया है।

राष्ट्रीय

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने तिरंगा बाइक रैली आयोजित की

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_9.1

  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा प्रसिद्ध लाल किले से संसद सदस्यों द्वारा एक हर घर तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ दिल्ली में किया गया था। तिरंगा बाइक रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के सम्मान में लाल किले से विजय चौक तक बाइक रैली निकाली गई. इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल भी उपस्थित थे।

भारत सरकार ने तिरंगे डिजाइनर पिंगली वेंकैया को सम्मानित करने के लिए स्मारक डाक टिकट जारी किया

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_10.1

  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें तिरंगा देने के उनके प्रयासों के लिए हमारा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा, जिस पर हमें बहुत गर्व है। तिरंगे से शक्ति और प्रेरणा लेते हुए, हम राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे। 
  • वहीं संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली में तिरंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पिंगली वैंकेया की याद में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इस कार्यक्रम में पिंगली वैंकेया का परिवार भी उपस्थित था। इन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया।

रक्षा-सुरक्षा

ऑस्ट्रेलिया में ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास में शामिल होगा भारत

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_11.1

  • भारत इस महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एक मेगा हवाई युद्ध अभ्यास में शामिल होगा। इस अभ्यास में भारत समेत 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। 
  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने “पिच ब्लैक” नाम के इस अभ्यास में भारत की भागीदारी की पुष्टि की है। अभ्यास पिच ब्लैक 2022 शुरू करने के लिए एक्सरसाइज पिच ब्लैक एक द्विवार्षिक तीन-सप्ताह का बहुराष्ट्रीय बड़ा बल रोजगार अभ्यास है।
IAF 2025 तक मिग-21 बाइसन विमान को करेगी बाहर

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_12.1

  • भारतीय वायुसेना में काफी लंबे समय से मिग-21 (Mig-21) विमान अपनी सेवाएं दे रहा है। इसे लेकर अब आईएएफ(IAF) ने 2025 तक मिग-21 बाइसन विमान के सभी स्क्वाड्रन को रिटायर करने की योजना बनाई है। एयरफोर्स इनकी जगह पर हल्के और स्वदेशी विमान को लाने की तैयारी कर रहा है। 
  • हालांकि बालाकोट एयर स्ट्राइक  के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमले को इस विमान ने विफल कर दिया था। कैप्टन अभिनंदन ने इसी विमान के बल पर अमरीका के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। 
भारत की नौसेना और फ्रांस की नौसेना ने अटलांटिक महासागर में किया अभ्यास

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_13.1

  • भारत और फ्रांस ने नौसेनाओं के बीच तालमेल का परीक्षण करने के लिए उत्तरी अटलांटिक महासागर में दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया। 
  • रूस निर्मित भारतीय नौसेना जहाज (INS) तरकश, जो अपनी लंबी दूरी की विदेशी तैनाती पर है, ने 29 और 30 जुलाई को उत्तरी अटलांटिक महासागर में फ्रांसीसी नौसैनिक जहाजों के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) में भाग लिया। आईएनएस तरकश भारतीय नौसेना द्वारा आदेशित तलवार श्रेणी के युद्धपोतों के दूसरे बैच का हिस्सा है। 

नियुक्त

सुजॉय लाल थाओसेन ने आईटीबीपी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_14.1

  • सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी के महानिदेशक डॉक्‍टर सुजॉय लाल थाओसेन ने नई दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला। 
  • डॉक्‍टर थाओसेन 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा के संजय अरोड़ा ने डॉक्‍टर थाओसेन को कार्यभार सौंपा। श्री संजय अरोडा ने कल दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त का कार्यभार संभाला।

साइंस

जियो कम-से-कम समय में 5जी सेवाएं शुरू करने के लिये पूरी तरह से तैयार

03rd August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Bankersadda Hindi_15.1

  • देश में पांचवीं पीढ़ी (5G) के स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो  (Reliance Jio) सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है। कंपनी ने अगले 20 सालों के लिए 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ नीलामी में बिके कुल स्पेक्ट्रम में से करीब आधा हिस्सा हासिल किया है। 
  • बता दें कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट, भारत सरकार द्वारा आयोजित 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio ने जियो ने उम्दा माने जाने वाले 700 मेगाहर्ट्ज बैंड समेत विभिन्न बैंड 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz  में स्पेक्ट्रम खरीदा है। बता दें कि अगर 700 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपयोग किया जाता है, तो एक टावर ही काफी क्षेत्र को कवर कर सकता है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी सेवाएं अक्टूबर तक शुरू की जा सकती हैं।


prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me